जायरा वसीम ने फिर लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘आप जैसी दुनिया चाहते हैं’….

जायरा वसीम ने फिर लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘आप जैसी दुनिया चाहते हैं’….

हाल ही में अपनी एक पोस्ट से एक्टिंग करियर और फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अब एक नई पोस्ट शेयर करके खलबली मचा दी है. कुछ ही देर पहले जायरा ने अपने इंस्टग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर के साथ यह पोस्ट किया है. जिसमें कभी वह इमोशनल तो कभी काफी आध्यात्मिक नजर आ रही हैं.

जायरा ने इंस्टाग्राम पर एक मकान की दीवार की धुंधली सी तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अपने अंदर की आग बुझने न दें. निराशा के दलदल में भी एक अपने अंदर की अद्वितीय चिंगारी के साथ हमेशा चमकते रहो. आप जैसी जिंदगी चाहते थे वैसी नहीं मिली हो तो इसके लिए अपनी आत्मा के नायक को अकेला मत छोड़ो. आप जैसी दुनिया चाहते हैं, उसे जीता जा सकता है.’

बता दें जायरा ने 13 दिन पहले एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘5 साल पहले मैंने जो फैसला लिया था, उसने मेरी जिंदगी बदल दी, मैंने बॉलीवुड में कदम रखा. मेरी ये यात्रा काफी थकाने वाली रही, इन पांच सालों में मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही, छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकती, इसलिए मैं इस फील्ड से अपना रिश्ता तोड़ रही हूं. मैंने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया है.’

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading