
आदिलाबाद: आदिलाबाद के गुडी हटनुर में पैट्रोलिंग के दौरान गुडी हटनुर पुलिस ने पच्चास लाख मालीयाती गै़रक़ानूनी गुटका ज़ब्त कर लिया। पैट्रोलिंग के दौरान बैंगलौर से आदिलाबाद के लिए जा रही आईचर की गुडी हटनुर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान आईचर में गै़रक़ानूनी 150 गुटके के थैलों को ज़ब्त कर लिया। जिसकी मालियत 50 लाख बताई गई।
पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लेते हुए केस दर्ज कर लिया। जिनमें समीउल्लह ख़ान उम्र 45 साल;रियाज़ अहमद उम्र 40 साल;अनील शर्मा उम्र 43 साल शामिल है। इन तीनों पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने अधिक तहक़ीक़ात का आग़ाज़ कर दिया। ज़िला एस पी आदिलाबाद विष्णु ऐस वॉरियर ने गुडी हटनुरपुलिस की इस प्रदर्शन के लिए पुलिस की सराहना की। इस मौक़ा पर ओटनोर डी एस पी बी डेवीडि;ऐचोड़ा सी आई सरेनेवास;गुडी हटनुर ए ऐस आई रहीम ख़ान और दीगर मौजूद थे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source