जश्न ए आज़ादी के मौके पर ओवैसी ने हैदराबाद में फहराया तिरंगा

जश्न ए आज़ादी के मौके पर ओवैसी ने हैदराबाद में फहराया तिरंगा

देश आज आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मना रहा है। हर जगह स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भी आज तिरंगा फहराया गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, हैदराबाद के मदीना चौक पर ओवैसी द्वारा आजादी के 73वीं वर्षगाठ पर तिरंगा फहराया गया और इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित थे। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया गया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी गई।

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी इसी तरह चौक के आसपास अक्सर छोटी सभाओं को भी संबोधित करते रहते हैं और आजादी के जश्न के अवसर पर भी ऐसा ही नजर आया।

आपको बता दें कि बीते दिनों असदुद्दीन ओवैसी जम्मू-कश्मीर के मसले पर मोदी सरकार पर हमलावर हुए थे। लगातार उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को कमजोर किए जाने को उनके द्वारा असंवैधानिक बताया गया है।

इतना ही नहीं उन्होंने मांग करते हुए यह भी कहा है कि कश्मीर से जल्द से जल्द धारा 144 हटनी चाहिए और वहां पर फोन की सुविधा शुरू हो।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading