नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कहर जारी है. एक बार फिर दंतेवाड़ा (Chhattisgarh’s Dantewada) में नक्सलियों ने हमला (Chhattisgarh Maoist attack) किया है. एक बस को उन्होंने निशाना बनाकर चार लोगों की जान ले ली. जिसमें एक सीआईएसएफ जवान और तीन आम नागरिक शामिल हैं. घटना बचेली एरिया की है. जहां एक बस पर नक्सलियों ने विस्फोटक पदार्थ फेंककर उसे उड़ा दिया. इस हमले के चलते कुल चार लोगों की मौत हो गई.राज्य में विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ समय पहले ही हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हुए हैं.