चीन: कम्युनिस्ट शासन ने पुरे किए 70 साल

चीन: कम्युनिस्ट शासन ने पुरे किए 70 साल

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश में कम्युनिस्ट शासन के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य समारोहों का उद्घाटन किया

इस अवसर पर जिनपिंग ने नारा दिया कि कोई भी ताक़त देश को दहला देने में सक्षम नहीं है। कम्युनिस्ट शासन के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेना की भव्य परेड निकाली जा रही है, और सैन्यशक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है।

शी ने तियाननमेन चौक पर बने स्टेज पर खड़े होकर कहा, कोई भी ताक़त इस महान राष्ट्र की बुनियाद को नहीं हिला सकती। यह वही स्थान है, जहां अक्तूबर 1949 में माओ ज़ेदोंग ने पीपल्स रिपल्बिक ऑफ़ चाइना की घोषणा की थी।

बीते 70 वर्षों में चीन एक ग़रीब देश से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा, कोई भी ताक़त चीनी जनता और चीनी राष्ट्र की मज़बूत प्रगति को रोकने में सक्षम नहीं है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں