
चर्चित IMA स्कैम के मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान ने अपनी जान को खतरा बताया है। इसके बाद सीआरपीएफ ने मंसूर खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि एक वीडियो बयान में, खान ने कहा था कि वह इस घोटाले में शामिल नामों की सूची सार्वजनिक करने के लिए तैयार है जिसमें राजनेता शामिल हैं। जिसकी वजह से उनके जीवन को खतरा है।
उन्होंने कहा, “इस कंपनी के पीछे बहुत बड़े लोग हैं और अगर मैं अब उनका नाम लेता हूं, तो वे मेरे परिवार को ढूंढेंगे और मार देंगे, जो भारत में छिपे हुए हैं।” खान ने भारत छोड़ने के बाद, एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस के नेताओं जैसे कि आर रोशन बेग और अन्य लोग उन्हें धोखा दिया गया है। मंसूर ने ईडी के अधिकारियों से उसकी सुरक्षा बढ़ाने की अपील की थी। इसके बाद ही मंसूर खान की सुरक्षा बढ़ायी गई है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source