गैर- सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी!

गैर- सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी!

सितंबर महीने के पहले दिन ही आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर 2019 से जहां बगैर सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कीमत 15.50 रुपए बढ़ा दी है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज (1 सितंबर 2019) से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 590 रुपए का मिलेगा।

वहीं अब कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 616.50 रुपए, मुम्बई में 562 रुपए और चेन्नई में 606.50 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।

इसके अलावा, कॉमर्शियल 19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपए, कोलकाता में 1114.50 रुपए, मुंबई में 1008.50 रुपए और चेन्नई में 1174.50 रुपए है। पिछले दो महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार कमी के बाद यह बढ़ोतरी की गई है।

अगस्त में बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 62.50 रुपए कम की गई थी। उपभोक्ताओं को अगस्त में 14.2 किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर लेने के लिए 574.50 रुपए देने पड़ते थे।

वहीं जुलाई में इसके लिए 637 रुपए चुकाने पड़ते थे। अगस्त महीने में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 574.50 रुपए थी, कोलकाता में 601 रुपए, मुंबई में 546.50 रुपए और चेन्नई में 590.50 रुपए थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading