गांधी परिवार की कुंडली में कांग्रेस जकड़ी हुई है- बीजेपी

गांधी परिवार की कुंडली में कांग्रेस जकड़ी हुई है- बीजेपी

सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि गांधी परिवार की कुंडली में कांग्रेस जकड़ी हुई है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस्तीफा वापस लेने का कांग्रेस नेताओं का आग्रह मानने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी की कार्य समिति (CWC) ने शनिवार को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। इसी के साथ कांग्रेस की कमान एक बार फिर नेहरू-गांधी परिवार के पास ही आ गई।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘कांग्रेस की मंडली परिवार की कुंडली से बाहर नहीं निकल पा रही है। यह कांग्रेस की मंडली परिवार की कुंडली में इतनी बुरी तरह से जकड़ी हुई है कि वह देश के मूड और माहौल का मजाक उड़ाते-उड़ाते खुद मजाक बनती जा रही है।

कमेटी वगैरह बनाकर अध्यक्ष चुनने की नौटंकी करने की क्या जरूरत थी, क्योंकि सबको मालूम है कांग्रेस की मंडली परिवार की कुंडली में जकड़ी हुई है। वह परिवार से बाहर सोच ही नहीं सकती।’​

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں