अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने!

अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने!

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के एक खंड को छोड़कर बाकी सभी खंड को हटाए जाने के सरकार के फैसले पर सियासी तकरार का अंत होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है।

वहीं भाजपा भी उसके आरोपों का जवाब देने से नहीं चूक रही है। अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस को घेरा है। उनका कहना है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपराधी थे।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने पंडित नेहरू को अपराधी बताया और इसके पीछे की दो वजह भी बताईं। उन्होंने कहा, ‘जवाहर लाल नेहरू एक अपराधी थे।

जब भारतीय सेना कश्मीर में पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी तब उन्होंने युद्ध विराम की घोषणा की। एक तिहाई कश्मीर को पाकिस्तान ने अधिकृत कर लिया। यदि कुछ और दिनों तक युद्ध विराम की घोषणा न की गई होती तो पूरा कश्मीर आज हमारा होता।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जवाहर लाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था। भला एक देश में कैसे दो निशान, दो विधान (संविधान) और दो प्रधान अस्तित्व में हो सकते हैं? यह केवल देश के साथ अन्याय नहीं बल्कि अपराध भी है।’

संसद ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया है और दोनों सदनों ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को अब दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर के अंदर आतंकवाद की समाप्ति होगी और कश्मीर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ जाएगा।

लेकिन, बिल पेश करते समय मेरे मन में बहुत आशंका आई थी कि जब में बिल लेकर जाऊंगा तब राज्यसभा कैसे चलेगी। क्योंकि, राज्यसभा में हमारा पूर्ण बहुमत नहीं है। फिर भी मैंने तय किया था कि बिल पहले राज्यसभा में हम लेकर जाएंगे, उसके बाद लोकसभा में ले जाएंगे।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading