ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इसराइली विमानों ने किये कई हमले !

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इसराइली विमानों ने किये कई हमले !

ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने गुरुवार की सुबह ग़ज़्ज़ा पट्टी के पश्चिमी व केंद्रीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

फ़िलिस्तीन अलयौम वेबसाइट के अनुसार इस्राईल के युद्धक विमानों ने गुरुवार तड़के ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमला किया और इसके पश्चिमी व केंद्रीय इलाक़ों को निशाना बनाया। अभी इस हमले से होने वाले संभावित नुक़सानों के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। इस्राईल के युद्धक विमानों, हेलीकाॅप्टरों, ड्रोनों और तोपख़ाने ने हालिया महीनों में कई बार ग़ज़्ज़ा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले किए हैं।

 

ज़ायोनी सेना ने दावा किया है कि यह हमला, ग़ज़्ज़ा पट्टी  से अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की ओर एक मीज़ाइल फ़ायर किए जाने के बाद किया गया है। ज़ायोनी सेना ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि पिछले छः दिनों में ग़ज़्ज़ा पट्टी से इस्राईल की ओर फ़ायर किया जाने वाला यह पांचवां मीज़ाइल था। ज़ायोनी सेना ने अपने ट्वीट में इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि यह मीज़ाइल किस क्षेत्र पर गिरा है और इससे कितना जानी और माली नुक़सान हुआ है?

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading