
बैंगलौर: कर्नाटक कोलार ज़िला जिसमें गणेश विसर्जन के दौरान 6 बच्चे तालाब में डूब गए। जानकारी के मुताबिक़ कोलार ज़िला के गांव मुर्दा गट्टू गावं में गणेश विसर्जन के लिए जानेवाले 6 कम-सिन बच्चों में तीन बच्चे गणेश मूर्ती को विसर्जन करते वक़्त इत्तिफ़ाक़ी तौर पर पानी में डूब गए। और तीन बच्चे भी उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए। ये देखकर देहातियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। तीन बच्चे मौके पर ही दम तोड़ गए , जबकि तीन अन्य अस्पताल ले जाने के दौरान मर गए। मरने वालों की पहचान तेजासी , रक्षीत , रोहित , वैष्णवी , धनूश और वीना के तौर पर हुई है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source