क्या शरद पवार को बीजेपी ने बड़ा अॉफर दिया है?

क्या शरद पवार को बीजेपी ने बड़ा अॉफर दिया है?

शिवसेना की एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने की कोशिशों के बीच खबर है कि बीजेपी ने एनसीपी को लुभाने के लिए शरद पवार को देश का अगला राष्‍ट्रपति बनाए जाने का ऑफर दिया है।

न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी ने सरकार गठन का जो फॉर्मूला पेश किया है, उसमें सरकार में NCP की भूमिका और शरद पवार के लिए राष्ट्रपति का पद का ऑफर भी शामिल है।

हालांकि एक दिन पहले ही शरद पवार ने बीजेपी को समर्थन देने के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा था, बीजेपी को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता।

दूसरी ओर, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, आप शरद पवार और हमारे गठबंधन के बारे में चिंता न करें। बहुत जल्‍द महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई में गठबंधन सरकार सत्ता में होगी। यह एक स्थिर सरकार होगी।

क्‍या वास्तव में ऐसा था?’ इसके बाद ऐसी अटकलों को हवा मिली कि शिवसेना-NCP-कांग्रेस के बीच सरकार गठन पर फैसला नहीं हो पाया है। वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार जो कहते हैं, उसे समझने में 100 जन्म लग जाएंगे।

इस बीच यह भी खबर है कि सरकार बनाने के लिए जो फार्मूला पेश किया जा रहा है, उसके मुताबिक पूरे पांच साल के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और NCP-कांग्रेस से एक-एक उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

21 अक्‍टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होने के बाद शिवसेना ने 50:50 फॉर्मूले पर बीजेपी से नाता तोड़ लिया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading