
चीन के पास अब एशिया के आसपास अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने की क्षमता है। ऐसा चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स (पीएलएआरएफ) के शस्त्रागार के भीतर मौजूद पारंपरिक मिसाइलों के माध्यम से कर सकता है। एशिया में ये सैन्य प्रतिष्ठान गुआम, जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में हैं।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, चीन की रणनीति अब कुछ भी करके फिर से ताइवान को लेने की है, चाहे फिर इसके लिए उसे बल का इस्तेमाल करना पड़े और फिर किसी और तरीके का। साथ ही चीनी सेना पीएलए भी इस प्रक्रिया में किसी भी अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप को रोकना चाहती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के यूनाइटिड स्टेट स्टडी सेंटर ने इस हफ्ते 102 पेज की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘एवरेटिंग क्राइसिस: अमेरिकन रणनीति, सैन्य खर्च और इंडो-पैसिफिक में सामूहिक रक्षा’ है।
इसमें चेतावनी दी गई है कि चीन का सशस्त्र बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों में भारी निवेश चीन के काउंटर हस्तक्षेप के प्रयासों का केंद्र बिंदु है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है, “बीते 15 सालों में पीएलए ने बैलिस्टिक मिसाइल विकास कार्यक्रम के रूप में मिसाइलों और लांचरों की अपनी सूची की श्रेणी में व्यवस्थित रूप से वृद्धि और विस्तार किया है।
अमेरिकी सरकार का कहना है कि ये दुनिया में किसी भी देश के मुकाबले सबसे अधिक सक्रिय और विविध बैलिस्टिक मिसाइल विकास कार्यक्रम है।”
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source