कोरोना वायरस अफवाहों को दूर करने के लिए लिए मंत्री ने सार्वजनिक मंच पर खाए चिकेन!

कोरोना वायरस अफवाहों को दूर करने के लिए लिए मंत्री ने सार्वजनिक मंच पर खाए चिकेन!

चिकन और अंडे खाने से कोरोना वायरस फैलता है, ऐसी सब अफवाहों को दूर करने के लिए तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव, एटेला राजेंदर, तलसानी श्रीनिवास यादव यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में चिकन खाते दिखे।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, कोरोनवायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर में शुरू हुआ था और तब से अकेले उस देश में 2800 से अधिक लोग मारे गए, जबकि भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में मामले सामने आए हैं।

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक जोखिम आकलन को ‘उच्चतम श्रेणी’ में कर दिया है।

 

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा करीब 3000 हो गया है। शनिवार को कोरोना वायरस के 594 नए मामले सामने आए हैं।

 

दैगू शहर में सबसे ज्यादा 90 फीसद तक नए मामले सामने आए हैं। दैगू में अब तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں