कुली नंबर 1 का टीजर रिलीज, दिखी वरुण धवन और सारा अली खान की झलक!

कुली नंबर 1 का टीजर रिलीज, दिखी वरुण धवन और सारा अली खान की झलक!

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर 1 का पहला टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. ये एक मोशन पोस्टर है. फिल्म के मोशन पोस्टर को तरन आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का मेन पोस्टर 12 अगस्त सोमवार को जारी किया जाएगा और फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी.

फिल्म के मोशन पोस्टर में सबसे पहले एक सवाल लिखा आता है- बताइए कौन आ रहा है? इसके बाद कुली के आउटफिट यानी रेड शर्ट और व्हाइट पैंट पहने एक लड़का नजर आता है, जो कई सारे सूट केस पकड़े हुए उन्हें बैलेंस करने की कोशिश करता दिख रहा है. पोस्टर में फिल्म के लीड हीरो वरुण धवन हो सकते हैं. हालांकि लगेज से चेहरा छिपा हुआ है, जिससे ये साफ नहीं हो रहा है कि पोस्टर में वरुण धवन हैं या कोई ओर?

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading