आज सोनभद्र जायेंगी प्रियंका गांधी, पीड़ित परिवार से करेंगी मुलाकात!

आज सोनभद्र जायेंगी प्रियंका गांधी, पीड़ित परिवार से करेंगी मुलाकात!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पिछले महीने हुए नरसंहार के पीड़ित परिवारों से दोबारा मिलेंगी लेकिन प्रियंका के इस दौरे से पहले सोनभद्र नरसंहार को लेकर खुद कांग्रेस घिरी हुई है। जांच में कांग्रेस के एक नेता का नाम सामने आया है।

यही वजह है कि प्रियंका के पिछले दौरे की तरह ही इस दौरे को लेकर भी यूपी की सियासत गर्म है। भाजपा प्रियंका के इस दौरे को नाटक बता रही है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव पीड़ित परिवारों से मिलने के अलावा उम्भा में हो रहे विकास कार्यों के बारे में आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी।

वह घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से आदिवासियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी। प्रियंका ने पूर्व में भी उम्भा जाने का प्रयास किया था, जहां गोण्ड समुदाय के 10 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी लेकिन प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, प्रशासन ने उन्हें उम्भा जाते समय रास्ते में मिर्जापुर में ही हिरासत में ले लिया था। उन्हें चुनार के किले में रात भर रखा गया। अगली सुबह आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रियंका से चुनार के किले में ही मुलाकात की।

इस बीच, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सोनभद्र में हुई जमीन की धांधलियों के लिए प्रियंका को माफी मांगनी चाहिए। प्रियंका को अगर जनता की समस्याओें से ईमानदारी से सरोकार होता तो वह कांग्रेस सरकार के दौरान हुई जमीनों की धांधलियों पर पश्चाताप करतीं।

चंद्रमोहन ने कहा कि प्रियंका का सोनभद्र दौरा कांग्रेस की ओछी राजनीति का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में जमीनों का विवाद वर्ष 1955 से शुरू हुआ, जब कांग्रेस सरकार के दौरान ग्राम समाज की जमीन को एक निजी सोसायटी को पट्टा कर दिया गया था। कांग्रेस सरकार के दौरान सोनभद्र ही नहीं, प्रदेश के कई इलाकों में जमीनों की संस्थागत लूट हुई है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading