कुणाल कामरा ने इंडिगो को भेजा कानूनी नोटिस, हर्जाने की मांग की!

कुणाल कामरा ने इंडिगो को भेजा कानूनी नोटिस, हर्जाने की मांग की!

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उन पर बैन लगाए जाने के बाद एयरलाइन कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा है।

 

हरिभमी पर छपी खबर के अनुसार, कुणाल कामरा ने कानूनी नोटिस भेजकर कंपनी से अपने ऊपर लगी रोक को हटाने के साथ माफी मांगने और हर्जाने के रूप में 25 लाख की मांग की है।

 

दरअसल इससे पहले इंडिगो एयरलाइन में कुणाल कामरान ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ गलत व्यवहार किया था और उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी थी।

 

इस पर इंडिगो ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन पर इंडिगो एयरलाइन में 6 महीने के लिए बैन कर दिया था। वहीं सिर्फ इंडिगो ने ही नहीं बल्कि एयर इंडिया, स्पाइस जेट, गो एयर विमानन कंपनी ने भी कुणाल कामरा पर बैन लगा दिया था।

 

कुणाल कामरा के वकील ने साथ ही लिखा कि उन पर इस तरह के बैन से उन्हें मानसिक पीड़ा भी पहुंची है और उनको काफी नुकसान भी हुआ है।

 

कुणाल के कई सारे कार्यक्रम रद्द करने पड़े जिससे उन्हें पैसों का भी नुकसान हुआ, इसको कौन भरेगा। इसलिए कुणाल कामरान ने हर्जाने के रूप में कंपनी से 25 लाख की मांग की है। नोटिस संबंधी जवाब देने के लिए कामरान की ओर से इंडिगो को 1 हफ्ते का समय दिया गया है।

 

कुणाल कामरा के वकील ने कानूनी नोटिस में कहा कि अर्नब गोस्वामी ने घटना के समय एयरलाइन के किसी सदस्य से बचाव के लिए नहीं बोला न ही उन्होंने कोई शिकायत की।

 

उन्हें मेल करके सीधे एयरलाइन द्वारा बैन किए जाने की सूचना मिली थी। वकील ने लिखा कि अगर कोई यात्री ऐसी घटना का शिकार होता है तो उसे पायलट इन कमांड को सुचना देनी होती है, तभी आंतरिक समिति जांच कर कोई भी कदम उठाती है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading