कास्टिंग काउच को लेकर जरीन खान का खुलासा, किसिंग सीन की रिहर्सल…..!

कास्टिंग काउच को लेकर जरीन खान का खुलासा, किसिंग सीन की रिहर्सल…..!

जरीन खान ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने निजी जिंदगी के साथ बॉलीवुड को लेकर ढेर सारी बातें की। जरीन खान ने खुलासा किया कि पहली बार वह कास्टिंग काउच का शिकार फिल्म इंडस्ट्री में आते ही हुई थीं। अपने इस बुरे अनुभाव के बारे में बात करते हुए जरीन खान ने कहा कि एक फिल्म के निर्देशक ने उनसे किसिंग सीन रिहर्सल में करने को बोले था। 

उन्होंने कहा- ‘निर्देशक मुझसे कह रहा था कि आपको झिझक दूर करनी होगी। आपको अपने करियर की रुकावटों को दूर करना होगा। उसने ऐसे इसलिए बोला क्यों में फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी। इसके बाद जरीन खान कहती हैं कि निर्देशक की ये बात सुनकर मैंने कहा- मैं किसिंग सीन की रिहर्सल नहीं करूंगी।’

जरीन खान ने अपने दूसरे कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- ‘जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली तब एक शख्स ने मुझसे कहा कि अगर मैं दोस्ती से ज्यादा आगे बढ़ने में दिलचस्पी रखती हूं तो वह मेरी कुछ अहम प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद कर सकता है।’ इसके बार उन्होंने कहा है- ‘मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ज्यादा बढ़कर है।’

आपको बता दें कि बीते दिनों जरीन खान स्ट्रेच मार्क की वजह से सुर्खियों में थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैजामा पहने दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर में जरीन खान के पेट पर स्ट्रेच मार्क नजर आ रहे हैं। इन मार्क को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद खुद जरीन खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्रोलर्स के कराना जवाब दिया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading