
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की सिफारिश कर दी गई है। राज्यसभा में यह संकल्प गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया। पेश करने के बाद राज्यसभा में भारी हंगामा हो गया, जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।
जम्मू और कश्मीर में घटनाक्रम बेहद तेजी से बदल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद कर लिया गया है। श्रीनगर के साथ-साथ जम्मू में धारा 144 लगा दी गई है।
कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने आतंकवादी खतरे और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर शत्रुता बढ़ने के बीच अहम प्रतिष्ठानों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source