
यूपी के अयोध्या में उस वक्त बावल मच गया जब एक कश्मीरी लड़के ने वहां की स्थानीय लड़की से निकाह कर लिया। जबकि लड़का-लड़की दोनो ही मुस्लिम समुदाय से हैं। दोनों के निकाह की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा
पुलिस के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुलवामा से ताल्लुक रखने वाले 22 साल के युवक अपने तीन रिश्तेदारों के साथ अयोध्या के एक गांव में शादी करने के लिए पहुंचा। इस बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि कुछ गलत होने जा रहा है।
स्थानीय लोगों के बीच ये अफवाह आग की तरह फैल गई कि कश्मीरी युवक लड़की को ले जाने के लिए आया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी कर दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि कश्मीरी युवक के पास उसकी पहचान से संबंधित सारे कागजात थे। जिनकी जांच स्थानीय जन सेवा केंद्र से कराई गई। युवक के सारे कागजात बिल्कुल सही पाए गए।
स्थानीय लोग निकाह के बाद भी पती-पत्नी को जाने नहीं दे रहे थे। पुलिस के दखल देने के बाद और स्थानीय निवासियों को समझाने के बाद दोनो दंपत्ति वहां से निकले। दोनो पहले कलकत्ता जाएंगे जहां उनका किराए का घर है, उसके बाद वहां से कश्मीर के लिए रवाना होंगे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source