ओवैसी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से की अपील, कहा- केरल की तरह NPR की कवायद को रोकें

ओवैसी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से की अपील, कहा- केरल की तरह NPR की कवायद को रोकें

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के तेलंगाना मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत किया है जबकि भाजपा ने इसे “अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण का ‘‘हथकंडा” करार दिया। ओवैसी ने दावा किया कि प्रस्तावित जनसंख्या रजिस्टर का समाज कल्याण योजनाओं से कुछ लेना-देना नहीं है और यह पूरी तरह से भविष्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को शुरू करने की कवायद से जुड़ा है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं तेलंगाना सरकार, मंत्रिमंडल द्वारा किए गए फैसले का स्वागत करता हूं।” उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ठीक केरल की तरह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की कवायद को रोक देंगे।  तेलंगाना सरकार ने रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने का फैसला किया था और केंद्र से यह भी अनुरोध किया कि वह नागरिकता कानून में पिछले साल किए गए बदलावों को रद्द कर दे।

 

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के. कृष्णा सागर राव ने मंत्रिमंडल के फैसले को “अवैध और असंवैधानिक” करार दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का सीएए को रद्द करने के लिए प्रस्ताव पारित करने का फैसला अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण का हथकंडा है और यह राजनीतिक फायदे के लिए मुख्यमंत्री के वामपंथी और कांग्रेस की विचारधारा को आंख मूंदकर अपनाने का खुलासा करता है। उनके मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल एक संवैधानिक निकाय है और वह संसद द्वारा पारित राष्ट्रीय कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित नहीं कर सकता।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading