एग्जिट पोल: दिल्ली में फिर AAP की बन सकती है सरकार

एग्जिट पोल: दिल्ली में फिर AAP की बन सकती है सरकार

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है और छह बजे तक 56.75 फीसदी मतदान हुआ है। कई चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनती दिख रही है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बीजेपी का प्रदर्शन सुधरा दिख रहा है। वहीं कई एग्जिट पोल में कांग्रेस की हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है और उसका खाता भी खुलता हुआ नहीं दिख रहा है।  एग्जिट पोल से एक अनुमान मिलेगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बन सकती है।

अभी तक के एग्जिट पोल्स के अनुसार, आप को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 17 सीटों का नुकसान हो रहा है। उसको 50 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 16 सीटों को फायदा होता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस को एक सीट का फायदा होने का अनुमान है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

चैनल/एजेंसी आप बीजेपी कांग्रेस अन्य
टाइम्स नाउ -आईपीएसओएस 44 26 00 00
इंडिया टुडे-एक्सिस 00 00 00 00
रिपब्लिक – जन की बात 48-61 09-21 00-01 00
एबीपी-सीवोटर 42-54 04-16 00-04 00
टीवी9 भारतवर्ष 54 15 01 00
महापोल 00 00 00 00

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں