नई दिल्ली:पिछले दिनों मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली राकेश रोशन फैमली एक बार फिर खबरों में हैं,क्योंकि बॉलीवुड अभिनेता रिहतिक रोशनी की बहन सुनैना रोशन ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से ब्रेकप कर लिया है।पिछले दिनों खबर आई थी कि सुनैना रोशन एक दिल्ली स्थित मुस्लिम लड़के रुहेल अमीन के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसे रोशन परिवार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
इसी के चलते सुनैना ने अपने परिवार और भाई पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए थे। सुनैना का कहना था कि लड़के के मुस्लिम होने की वहज से परिवार उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा है। इसमें कंगना रनौत से भी सुनैना ने मदद मांगी थी।लेकिन अब परिवार में चीजें बेहतर होनी शुरू हो चुकी हैं।

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि सुनैना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है। और अपने परिवार के पास वापस आ गई हैं।चीजें बेहतर होने के बाद हाल ही में राकेश रोशन के 70वें जन्मदिन पर सुनैना शरीक हुई थीं। ऋतिक रोशन से जब इस मामले पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि ये हमारा निजी मामला है मैं इस पर कुछ भी नहीं कह पाउंगा।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source