उन्नाव रेप पीड़िता बोली- ‘मुझे मारने के लिए कुलदीप सिंह ने साजिश रची’

उन्नाव रेप पीड़िता बोली- ‘मुझे मारने के लिए कुलदीप सिंह ने साजिश रची’

रायबरेली में 28 जुलाई को ट्रक व कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। नई दिल्ली के एम्स में इलाज करा रही पीड़ित के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, गुरुवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुई पीड़ित ने रायबरेली की दुर्घटना को अपनी हत्या की साजिश बताया। कुलदीप सिंह सेंगर ने ही रायबरेली हाइवे पर हुए ऐक्सिडेंट में मुझे मारने की साजिश रची थी। इस बात पर कोई शक नहीं है। कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़ित ने पहली बार मीडिया को बयान दिया है। पीड़ित ने अपने साथ हुए हादसे के पीछे दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का हाथ बताया है।

गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, इसके बाद एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लाया गया था।

दो दिन से पहले कुछ बेहतर महसूस कर रही पीड़ित ने कहा कि कार और ट्रक की भिडंत के जरिए कुलदीप सिंह सेंगर ने मुझे मारने की साजिश रची थी। इसमें किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए। हादसे पर पीड़ित ने बताया कि मैंने देखा कि ट्रक हमारी कार को रौंदने के लिए सीधा हमारी तरफ आ रहा है।

सेंगर ने मुझे मारने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया। वह कैद में रहकर भी किसी भी हद तक जा सकता है। मेरे वकील जो गाड़ी चला रहे थे उन्होंने कार को बैक करने की कोशिश की ताकि बचा जा सके। ऐसा करने से पहले ट्रक कार को टक्कर मार चुका था। मुझे अभी भी दर्द है और चल भी नहीं सकती हूं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading