उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वाले शख्स को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दी सजा!

उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वाले शख्स को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दी सजा!

महाराष्ट्र के बीड जिले में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने के लिये कथित रूप से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वाले स्थानीय सरकारी अधिकारी पर स्याही उड़ेल दी।

 

इंंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार शाम बीड पंचायत समिति कार्यालय के परिसर में हुई।

https://platform.twitter.com/widgets.js

पंचायत समिति के एक्सटेंशन ऑफिसर सुनील कुलकर्णी ने रविवार को शिवसेना के फेसबुक पेज पर कथित रूप से लिखा था कि ”नालायक” और ”उद्धवस्त” ठाकरे ने सत्ता के लिये हिंदुत्व विचारधारा ”बेच” दी।

इसके बाद कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अधिकारी का पीछा किया और उनपर स्याही उड़ेल दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यहां कहा कि हालांकि कुलकर्णी ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद के बाद भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिला लिया था।

उन्होंने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले सप्ताह शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिये मुंबई के एक निवासी के घर पर हमला कर उसका सिर मुंड़वा दिया था।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں