इस देश को हिंदू- मुसलमान और मज़हब के नाम पर मत लड़ाओ, नहीं तो देश टूटेगा- रामदेव

इस देश को हिंदू- मुसलमान और मज़हब के नाम पर मत लड़ाओ, नहीं तो देश टूटेगा- रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि हिंदुस्तान के एक भी मंदिर, वैदिक स्कूल या गुरुकुल में हथियार या ऐसी चीज नहीं मिलेंगी जो कानून की दृष्टि से गलत हैं।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, दूसरे लोग भी ऐसी गारंटी दें। उन्हाेंने कहा-इस देश को हिंदू-मुसलमान और मजहबी उन्माद के नाम पर मत लड़ाओ, नहीं तो देश टूटेगा।

 

देश टूटा तो सबको हानि होगी। मैं किसी की आस्था पर प्रहार नहीं करता। न किसी से डरता हूं और न ही किसी को डराता हूं। आचार्यकुलम में आए रामदेव ने बच्चाें काे काेराेनावायरस से बचने के उपाय भी बताए।

 

रामदेव ने कहा कि यह देश किसी राजनीतिक पार्टी, संगठन या किसी व्यक्ति की जागीर नहीं है। यह देश हम भारतीयों का है। यह देश संविधान से चलता है।

 

किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। न ही हिंदू धर्म खतरे में है और न ही इस्लाम धर्म। अगर खतरे में है तो वे लोग जिनकी कुछ अलग मंशा है।

 

उन्हाेंने कहा कि भारत पाेर्न वीडियाे का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। करीब 70 फीसदी युवा पाेर्न देखते हैं। इनसे बचने के लिए हम अपने बच्चाें काे बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। कई अच्छे संन्यासियाें काे भी यहां लगाया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading