इरफान पठान ने पिता और पत्नी के साथ मिलकर किया ऐसा नैकी का काम जीत लिया दिल,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर इरफान पठान की सोशल मीडिया पर दरियादिली नज़र आती रहती है,पिछले दिनों बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये यूसुफ पठान ने हाथ आगे बढाये थे और उन्हें खाना पहुंचाने की व्यवस्था करी थी।

इरफान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैै। जिसमें वह लोगों को समान बांटते नजर आ रहे हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पठान भाइयों ने पहले भी कई नेक काम किए हैं, मगर इस बार इरफान अपने वालिद और घर वालों के साथ जरूरतमंदों को खाना बांट रहे हैं।

भारतीय टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने इस मौके की तस्वीर ट्विटर शेयर कर लिखा कि, देना जीवन का एक तरीका है, ये लफ्ज मुझे अपने वालिद से विरासत में मिली है। अब्बा 14 घंटे काम कर के महीने में 3500 रूपये कमाते थे मगर फिर भी इस छोटे से रकम में वो दूसरों की मदद जरूर करते थे। ये काम पहले भी होता था, अब भी होता है। धन्य हूं उन्हें पा कर।

उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब रंग जमा रही है और लोगों को पसंद भी आ रही है। इरफान फिलहाल जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के साथ खिलाड़ी-सह-कोच के रूप में सेवा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में जब कर्फ्यू लगा था, तब वह खिलाड़ियों को उनके घर तक छोड़ने गए थे। सभी को घर पहुंचाने के बाद ही वह अपने घर के लिए रवाना हुए थे।

इरफान ने साल 2004 में वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 120 वनडे मैचों में 173 विकेट हासिल किए और टेस्ट क्रिकेट में इरफान के हिस्से 29 मैच हैं जिसमे उन्होंने 100 विकेट अपने नाम किया है। इरफान ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने अंतराष्ट्रीय करियर के शुरुआत में ही इरफान को साल 2004 में आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर से नवाजा गया।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading