मुहर्रम जुलुस देख रहे थे लोगों गिर गई छत और मच गया कोहराम, सामने आया ददर्नाक विडियो !

मुहर्रम जुलुस देख रहे थे लोगों गिर गई छत और मच गया कोहराम, सामने आया ददर्नाक विडियो !

मुहर्रम के दिन जुलूस के दौरान दिल दहला देने वाला ऐसा हादसा हुआ जिसका वीडियो देखकर आप चौक जाएंगे. दरअसल कुर्नूल जिले के खंड्रापाडु गांव में लोग जब नबी के खानदान की कुर्बानी पर गम मना रहे थे. उसी दौरान छत का एक हिस्सा ढह गया. जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

ये सभी लोग छत पर खड़े होकर मुहर्रम के ताजिया को निकलते हुए देख रहे थे. उसी दौरान लोगों के ज्यादा वजन होने के कारण छत भरभराकर गिर गई.

छत टूटने के बाद कई लोग उसके अंदर दब गए, जिन्हें वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. थोड़े समय के लिए वहां भगदड़ जैसी स्थिति भी हो गई. बता दें कि मुहर्रम किसी त्योहार या खुशी का महीना नहीं है, बल्कि ये महीना बेहद गम से भरा है. इतना ही नहीं दुनिया की तमाम इंसानियत के लिए ये महीना इबरत (सीखने) के लिए है.

आज से लगभग 1400 साल पहले मुहर्रम के महीने में इस्लामिक तारीख की एक ऐतिहासिक और रोंगटे खड़े कर देने वाली जंग हुई थी. इस जंग की दास्तां सुनकर और पढ़कर रूह कांप जाती है. बातिल के खिलाफ इंसाफ की जंग लड़ी गई थी, जिसमें अहल-ए-बैत (नबी के खानदान) ने अपनी जान को कुर्बान कर इस्लाम को बचाया था.

इस जंग में जुल्म की इंतेहा हो गई, जब इराक की राजधानी बगदाद से करीब 120 किलोमीटर दूर कर्बला में बादशाह यजीद के पत्थर दिल फरमानों ने महज 6 महीने के अली असगर को पानी तक नहीं पीने दिया. जहां भूख-प्यास से एक मां के सीने का दूध खुश्क हो गया और जब यजीद की फौज ने पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन को नमाज पढ़ते समय सजदे में ही बड़ी बेहरमी से कत्ल कर दिया.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading