इरफ़ान पठान, मोहम्मद शमी के बाद अब क़ैफ ने बोला इमरान ख़ान पर..?

इरफ़ान पठान, मोहम्मद शमी के बाद अब क़ैफ ने बोला इमरान ख़ान पर..?

बता दें कि मोहम्मद कैफ से पहले हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, इरफान पठान और मोहम्‍मद शमी ने भी इमरान खान पर उनके संयुक्‍त राष्‍ट्र के भाषण के लिए हमला बोला था

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्‍मद क़ैफ ने पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान को उनके संयुक्‍त राष्‍ट्र में दिए भाषण पर लताड़ लगाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उनकी जमकर खिंचाई की है.

कैफ ने कहा कि धर्म का भले ही आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है, लेकिन पाकिस्‍तान का जरूर है। उन्होंने आगे कहा, यूएन में इमरान खान का भाषण निराशाजनक था।

पूर्व क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ ने एक ट्वीट कर कहा कि हां, लेकिन आपके देश पाकिस्‍तान का आतंकवाद से काफी लेना-देना है, वहां आतंकवादी पनपते हैं।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में कितना दुर्भाग्‍यपूर्ण भाषण था और एक महान क्रिकेटर से पाकिस्‍तानी सेना व आतंकियों की कठपुतली बनने तक कितना पतन हो गया है।

बता दें कि मोहम्मद कैफ से पहले हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, इरफान पठान और मोहम्‍मद शमी ने भी इमरान खान पर उनके संयुक्‍त राष्‍ट्र के भाषण के लिए हमला बोला था।

बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान को नफरत फैलाने वाला बताया। बता दें इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी थी।

शमी ने लिखा था कि महात्मा गांधी ने अपना जीवन प्रेम, सद्भाव और शांति के संदेश को फैलाने में बिताया तो वहीं इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र पोडियम से धमकियां दी और नफरत फैलाई।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں