इमाम और उनकी पत्नी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी!

इमाम और उनकी पत्नी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी!

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मनिक माजरी में मस्जिद के पास बने कमरे में सो रहे इमाम और उनकी पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। मस्जिद के इमाम इरफान और उसकी पत्नी याशमीन की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इमाम और उनकी पत्नी के शरीर पर धारदार हथियार के कम से कम 15 से 20 निशान पाए गए हैं। यह डबल मर्डर की हैरान करने वाली घटना गन्नौर शहर के मनक माजरा गांव की है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, रविवार की सुबह जब लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे तो उन्हें इस डबल मर्डर कांड की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। वह पानीपत के मौहाली गांव के रहने वाले थे।

माजरी गांव में बनी मस्जिद में इरफान पिछले चार साल से इमाम थे। एक साल पहले ही इरफान की शादी दिल्ली के गांव बख्तावरपुर की 25 वर्षीय यासमीन उर्फ मीना से हुई थी।

डीएसपी हेड क्वार्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हमलावरों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading