इमरान खान की गीदड़ भभकी, “हम टीपू सुल्‍तान की तरह खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे”

इमरान खान की गीदड़ भभकी, “हम टीपू सुल्‍तान की तरह खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद पुलवामा जैसे हमले की आशंका प्रकट करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध छिड़ सकता है।

पाकिस्तान में मचे घमासान के बाद मंगलवार को वहां के संसद का संयुक्त सत्र बुलाया गया।  इसमें इमरान खान ने कहा, “अगर भारत ने हमला किया तो हम जवाब देंगे। इसके बाद क्या होगा. जंग तेज होगी. कन्वेन्शनल वार होगा।

तो होगा. फिर क्या होगा. या तो जंग हमारे खिलाफ जाएगी या हमारे लिए जाएगी. अगर हमारे खिलाफ होगी तो क्या करेंगे. तो मैं बार-बार कह चुका हूं. तब दो विकल्प होंगे. या हम बहादुर शाह जफर का रास्ता अपनाएं या टीपू सुल्तान का।  तो मैं फिर दोहराता हूं कि हम टीपू सुल्तान की तरह खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे।

संसद की असाधारण संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने आगाह किया, “यह ऐसा युद्ध होगा जिसे कोई नहीं जीतेगा और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।”

प्रधानमंत्री खान ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियार से संपन्न दोनों पड़ोसियों के बीच मौजूदा तनाव में युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी विरोध करेंगे और भारत उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

खान ने कहा कि इस दृष्टिकोण से “एक बार फिर पुलवामा जैसे हमले हो सकते हैं। मैं आशंका जता चुका हूं, यह होगा। एक बार फिर वे हम पर दोष मढेंगे। वे हम पर फिर हमला कर सकते हैं और हम जवाब देंगे।”

खान ने सांसदों से कहा, “फिर क्या होगा? जंग कौन जीतेगा? कोई भी नहीं जीतेगा और सारी दुनिया के लिए इसके गंभीर नतीजे होंगे। परमाणु हमले को लेकर ब्लैकमेल करने की बात नहीं है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading