इजराइल ने हमला कर मस्जिद को किया शहीद, मचा हड़कंप!

इजराइल ने हमला कर मस्जिद को किया शहीद, मचा हड़कंप!

ज़ायोनी सैनिकों ने अपनी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों का क्रम जारी रखते हुए इस बार पश्चिमी जार्डन के अलख़लील शहर में एक मस्जिद को निशाना बनाया है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, ज़ायोनी शासन के बुल्डोज़रों ने सोमवार को अलख़लील शहर के जबले जहूर क्षेत्र पर हमला करके एक निर्माणाधीन मस्जिद को शहीद कर दिया। ज़ायोनियों का दावा है कि यह मस्जिद ऐसे क्षेत्र में स्थित है जो इस्राईल के नियंत्रण में है।

ज़ायोनी शासन ने जारी वर्ष के दौरान पश्चिमी जार्डन में फ़िलिस्तीनियों के घरों और निर्माणधीन परियोजनाओं को ध्वस्त करने का क्रम काफ़ी तेज़ कर दिया है।

ज़ायोनी शासन, ज़ायोनी कालोनियों के विस्तार के लिए पवित्र स्थलों को ध्वस्त करने में भी संकोच नहीं करता है। दूसरी ओर सोमवार 35 ज़ायोनी सैनिकों और दसियों ज़ायोनी कट्टरपंथियों ने मस्जिदुल अक़सा और मस्जिद क़ुब्बतुस्सख़रा पर हमला कर दिया और इसका अनादर किया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading