
शुक्रवार तड़के नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर एक संदिग्ध बैग की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बैग को कब्जे में ले लिया है। बैग की खबर मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सुबह 3 बजे एक संदिग्ध बैग के बारे में सूचना मिली, जिसे मौके से हटा दिया गया और टीमें इसकी सामग्री की जांच करने के लिए काम कर रही हैं।
एयरलाइंस के सूत्रों ने कहा कि यात्रियों को कुछ समय के लिए टर्मिनल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, इससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। उन्होंने कहा कि टी 3 के बाहर की सड़कें भी अवरुद्ध थीं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि बैग में क्या सामग्री है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source