
हैदराबाद: हैदराबाद के एचसीयू बस डिपो के क़रीब आर टी सी के एक कंडक्टर ने ख़ुदकुशी की कोशिश की। एचसी यू डिपो कंडक्टर संदीप नौकरी से महरूमी के ख़ौफ़ से परेशान था और उसने एक विरोध प्रोग्राम के दौरान अपना हाथ काट लिया। जिस पर उस के साथी कर्मचारियों ने उसे और ज़ख़मी कर लेने से रोक दिया। संदीप का हाथ गंभीर रूप से ज़ख़मी हो गया। संदीप को फ़ौरी तौर पर अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया है कि उसने हाथ पर तीन चार जगह काट लिया ।जिसके कारण संदीप के जिस्म से काफ़ी ख़ून बह गया। डाक्टरों ने बताया कि संदीप ठीक हो रहा है। और उसे ख़ून चढ़ाया गया।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source