
आर्टिकल 370 हटाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला गिरफ्तार किया गया है. पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तारी के बाद श्रीनगर के सरकारी गेस्ट हाउस (हरि नगर गेस्ट हाउस) में ले जाया गया है. बता दें कि इससे पहले रविवार रात को पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद (House Arrest) किया गया था.
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 (Article 370) और 35A को खत्म करने का आज ही ऐलान किया है. सरकार ने इसके साथ साथ जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का बिल भी सरकार ने आज राज्यसभा से पारित करवा लिया. मंगलवार को इस बिल को लोकसभा में भी पेश किया जाएगा.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source