आज़म खान की इन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी!

आज़म खान की इन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी!

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां को आज अच्छी खबर मिली है। आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दायर 29 एफआईआर पर रोक लगा दी है।

किसानों ने आजम खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आजम खां पर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन जबरन लिखवा लेने का आरोप था।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, अब सपा सांसद आजम खां की इन मामलों में गिरफ्तारी नहीं होगी। इससे पहले, मंगलवार को किसानों की जमीन कब्जाने के मामलों में दर्ज मुकदमों की जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने सांसद आजम खां को 27 नोटिस जारी किए थे।

एसआईटी ने आजम खां को नोटिस जारी कर इन मुकदमों के संबंध में 25 सितंबर तक अपना बयान दर्ज कराने को कहा था। आजम खां के घर पर किसी ने नोटिस को रिसीव नहीं करने पर उनके घर के गेट पर चस्पा कर दिया गया था। आपको बताते जाए कि मामला ग्राम मझरा आलियागंज का है।

जुलाई माह में 26 किसानों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि आजम खान ने उनकी जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया गया है।

आजम खां उनको अपनी जमीन पर आने-जाने नहीं देते हैं। शिकायत करने पर जेल भेजवाने की धमकी दी थी। इस मामले में अजीमनगर थाने में 26 किसानों की तहरीर के आधार पर आजम खां, तत्कालीन सीओ आले हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक मुकदमा जिला प्रशासन की ओर से दर्ज कराया गया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading