नई दिल्ली: वाई एसआर जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्रा प्रदेश सरकार ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए मस्जिद के इमामों के लिये शानदार ऐलान किया है जिसकी सराहना हो रही है।
आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया है मस्जिदों में काम करने वाले इमामों को घर उपलब्ध कराये जाएँगे,इस योजना का लाभ बीपीएल कार्ड धारकों ही उठा पाएँगे।

आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के सीईओ सैयद शब्बर बाशा ने कहा कि “आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ने योजना का लाभ उठाने के लिए सभी कम आय वाले मस्जिद के इमामों को पत्र लिखा है। इमामों को अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ आवेदन करना है।
उन्होंने कहा की ये योजना उन इमामों के लिए है जिनके पास घर नहीं है वे अपने आवेदन ग्राम स्वयंसेवकों, पंचायत या वार्ड सचिवों को जमा कर सकते हैं।
एपी स्टेट वक्फ बोर्ड के लेखा अधिकारी अब्दुल खुद्दस ने एएनआई को बताया की हमारे राज्य में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हाउस प्लॉट टू द इमम्स ’नाम की एक योजना शुरू की। यह योजना कम तनख्वाह पर मस्जिद में काम करने वाले इमामों के लिए बहुत फायदेमंद है और इस योजना का लाभ उठाने के लिए इमाम को आंध्र प्रदेश का होना चाहिए।
इस आवास योजना के लिए आवेदन स्वयंसेवक या पंचायत सचिवों के माध्यम से निरीक्षकों के पते पर जमा किए जाएंगे और इसे एमआरओ को भेज दिया जाएगा।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source