अयोध्या मामला: यूपी में 30 नवंबर तक फील्ड में तैनात अफसरों की छुट्टियां रद्द की गई

अयोध्या मामला: यूपी में 30 नवंबर तक फील्ड में तैनात अफसरों की छुट्टियां रद्द की गई

अयोध्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है और  संभावित फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फील्‍ड में तैनात सभी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. राज्‍य सरकार ने ये छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द की हैं.

जारी विज्ञप्‍ति के मुताबिक, योगी सरकार ने आदेश में सभी अधिकारियों को मुख्यालय में बने रहने के निर्देश दिए हैं. सिर्फ अपरिहार्य कारणों के चलते ही लीव मिल सकती है.

सुप्रीम कोर्ट के संभावित अयोध्या मामले में फैसले के मद्देनजर यूपी सरकार ने पहले ही अयोध्या में 10 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी थी.

योगी सरकार ने फील्ड में तैनात सभी अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. इसी के साथ अयोध्या में भी पुलिस, अर्धसैनिक बल और जल पुलिस की तैनाती की जा रही है. शीर्ष कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई आखिरी दौर में चल रही है. आज सुनवाई का आखिरी दिन है.

अयोध्या में दीपावली पर प्रस्तावित दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसका जायजा लेने के लिए यूपी सरकार के मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी सोमवार को अयोध्या पहुंचे थे. इस बार दीपोत्सव में पांच लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ ही 3 जोन से पुलिस फोर्स की डिमांड भेजी गई है. दीपोत्सव की सुरक्षा के लिए 7 एडिशनल एसपी, 20 सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 70 सब इंस्पेक्टर, 500 सिपाही और 7 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी.

 

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں