अमिताभ बच्चन को दिया जायेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड!

अमिताभ बच्चन को दिया जायेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड!

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस साल का दादा साहब फाल्के सम्मान दिया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, जावडेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने 2 पीढ़ियों को मनोरंजन और प्रेरणा दी है, उन्हें दादा साहब पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इससे बहुत खुश है।

आपको बता दें, दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ।

उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।

1969 में हिंदी फिल्मों में योगदान के लिए देविका रानी को ये पुरस्कार मिला था। इसके बाद 1970 में बंगाली फिल्ममेकर बी एन सरकार को ये सम्मान मिला। 1971 में एक्टर पृथ्वीराज कपूर को मरणोंपरांत ये सम्मान दिया गया।

1972 में बंगाली संगीतकार पंकज मलिक को और 1973 में तेलुगू निर्देशक बोम्मिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी को ये सम्मान मिला। 1975 में बंगाली निर्देशक-एक्टर धीरेन्द्रनाथ गांगुली क, 1976 में बंगाली एक्ट्रेस कानन देवी और 1977 में बंगाली लेखक-निर्देशक और छायाकार नितिन बोस को ये सम्मान दिया गया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading