
अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ये केस किसने दर्ज कराया है। बता दें आदित्य पंचोली पहले भी विवादों में बने रहे हैं
आदित्य पंचोली पिछले कुछ दिनों से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थे। मामले में मुंबई की एक अदालत ने कंगना और उनकी बहन को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि पंचोली ने 2017 में अपनी पत्नी जरीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे। इनके मुताबिक टीवी, ट्विटर जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों बहनों ने पंचोली और उनकी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए। कंगना ने तब कहा था कि वह एक दशक से भी ज्यादा वक्त से पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने कंगना का दुरुपयोग किया।
इसी मामले में रंगोली ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक अर्जी भी दी थी। इस शिकायत की जानकारी मिलने पर आदित्य ने उसी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई जिसमें ये दावा किया गया था कि कंगना के वकील ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी है।
इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होनी है, इसी दिन कंगना रनौत की नई फिल्म मेंटल है क्या भी रिलीज हो रही है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source