अजय देवगन की तानाजी 100 करोड़ के पार, दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ ने कमाए इतने !

अजय देवगन की तानाजी 100 करोड़ के पार, दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ ने कमाए इतने !

10 जनवरी को अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ और दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन कमाई के मामले में ‘तानाजी’, ‘छपाक’ से आगे निकल गई है। इतना ही नहीं, वर्किंग डेज पर भी ‘तानाजी’ की कमाई पर असर नहीं पड़ रहा है।

अब अगर बुधवार की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 1.5-16 करोड़ की कमाई की है। तो इस हिसाब से फिल्म ने 6 दिन में 106.96 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं ‘छपाक’ की बात करें तो फिल्म ने बुधवार को 2-2.5 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म के 6 दिन का कलेक्शन 26.17 है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ‘छपाक’ को बड़े मल्टीप्लेक्स में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। फिल्म ने लोहरी पर दिल्ली और चंडीगढ़ पर ज्यादा कमाई नहीं की।

ट्रे़ड एनालिस्ट गिरिष जोहर से पूछा गया कि क्या फिल्म की कमाई पर दीपिका के जेएनयू जाने से फर्क पड़ा है तो उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। जिस तरह से यह फिल्म है, वैसे ही यह परफॉर्म कर रही है।’

बचा दें कि दीपिका के जेएनयू जाने जाने पर मेघना गुलजार ने अपना रिएक्शन दिया था। मेघना ने कहा था, ‘हमें निजी और पेशेवर जीवन को अलग करने में सक्षम होना चाहिए।

कोई अपनी निजी जिंदगी में क्या करता है और पेशेवर की तरह फिल्म में क्या करता है, उसे अलग-अलग देखना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘जब वे निजी और पेशेवर पहलुओं को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर कोई इस नजरिए में हल्का बदलाव कर यह देखता है कि आखिर हमने क्यों फिल्म बनाई, जिसे हम केंद्र में लाना चाहते हैं… मेरा मानना है कि वह महत्वपूर्ण है।’

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں