दिशा एनकाउंटर: जानिए, पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

दिशा एनकाउंटर: जानिए, पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

तेलंगाना की पशु चिकित्सक जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई उनके पिता ने आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर पर कहा कि न्याय दिया गया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, मेरी बेटी अब वापस नहीं आएगी लेकिन लोगों के लिए मेरा संदेश यह है कि पूरे देश को उन परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए जो उसी से गुजरते हैं।

कुछ पड़ोसियों ने इस मामले पर कहा कि पुलिस के इस कार्रवाई से इस तरह का अपराध करने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा। एक महिला पड़ोसी ने भी पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि चारों आरोपियों को ‘‘मारकर’’ उन्होंने ‘‘सही और अच्छा’’ काम किया है। महिला ने कहा, ‘‘भगवान की कृपा से न्याय हुआ है।’’

पीड़िता की कॉलोनी के लोगों ने एक दिसम्बर को नेताओं एवं अन्य लोगों को वहां से लौटा दिया था जो उसके परिवार से मिलकर संवेदना जता रहे थे।

शहर के बाहरी इलाके शमशाबाद में स्थित कॉलोनी के दरवाजे उन्होंने बंद कर दिए थे और वहां तख्तियां लटका दीं थीं जिस पर लिखा था — ‘मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, बाहरी नहीं, सहानुभूति नहीं, केवल कार्रवाई और न्याय।’’ एक महिला ने कहा, ‘‘अब न्याय हुआ है।’’

चारों आरोपियां को मारने के लिए पुलिस की प्रशंसा करते हुए एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘जो भी हुआ, वह न्यायोचित है और सही एवं अच्छा काम है।’’

उन्होंने कहा कि व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है और इसलिए मेरा मानना है कि उसने (महिला पशु चिकित्सक) 100 नंबर पर फोन करना भी ठीक नहीं समझा। हैदराबाद में शुक्रवार के अहले सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading