वेस्टइंडीज के खिलाफ़ टी-20: भारत ने 209 रन बनाकर जीता मैच!

वेस्टइंडीज के खिलाफ़ टी-20: भारत ने 209 रन बनाकर जीता मैच!

विराट कोहली की कप्तानी पारी और केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करके छह विकेट की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, भारत के सामने 208 रन का लक्ष्य था और उसने सपाट पिच पर 18.4 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाये जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

उन्होंने राहुल (40 गेंदों पर 62 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 207 रन बनाये थे। उसकी तरफ से इविन लुईस ने 17 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली।

ब्रेंडन किंग ने 31 रन का योगदान दिया जबकि शिमरोन हेटमेयर (41 गेंदों पर 56 रन) और कप्तान कीरेन पोलार्ड (19 गेंदों पर 37 रन) भी पूरे रंग में दिखे। जैसन होल्डर ने नौ गेंद पर 24 रन की तूफानी पारी खेली।

भारत ने इस तरह से सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले उसने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में मोहाली में 207 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस मैच में कुल 27 छक्के लगे जो भारतीय सरजमीं पर नया रिकॉर्ड है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading