VIDEO: UP पुलिस के सर में जुएं खोजता बंदर का विडियो इंटेरनेट पर मचा रहा है धूम

VIDEO: UP पुलिस के सर में जुएं खोजता बंदर का विडियो इंटेरनेट पर मचा रहा है धूम

दरअसल थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी अपनी मेज पर बैठकर कुछ जरूरी काम निपटा रहे थे तभी एक बंदर अचानक से उनके कंधे पर आकर बैठ गया।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सदर कोतवाली थाने से एक ऐसी खबर आई है, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस बार किसी तरह के अपराध की कोई खबर नहीं है, बल्कि एक बंदर के कारनामे से यह थाना चर्चा में आ गया।

दरअसल थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी अपनी मेज पर बैठकर कुछ जरूरी काम निपटा रहे थे तभी एक बंदर अचानक से उनके कंधे पर आकर बैठ गया।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, बंदर बैठा ही नहीं बल्कि उनके सिर में जुएं ढूंढने लगा। पहले तो अधिकारी शांत रहते हैं फिर कहते नजर आ रहे हैं कि चलो-चलो उतरो, उतरो, हमको जाना है अभी, उतरो भइया।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान थानाध्यक्ष अपना काम करते नजर आए। ऐसा लगा कि सब कुछ सामान्य है और वे अपना काम निपटाते रहे। लगातार थानाध्यक्ष बंदर को उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन बंदर नहीं उतरा।

जुएं खोजने के बाद अपने आप ही बंदर उतर कर चला गया। पुलिस थाने में इस तरह की यह पहली घटना बताई जा रही है। दरअसल सुसदर कोतवाली के प्रभारी निरिक्षिक श्रीकांत द्विवेदी मंगलवार दोपहर में शिकायत सुन रहे थे, तभी सिर पर एक बन्दर आ कर बैठ गया और सिर से जुएं बीन-बीन कर खाने लगा।

अधिकारी बंदर से कहते रहे कि उतर जाओ पर बंदर नहीं उतरा. कुछ देर बाद बन्दर अपने आप चला गया। जिसका वीडियो किसी ने बना कर वायरल कर दिया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading