नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीने से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ यहां पर बड़ी तादाद में महिलाओं ने मोर्चा खोल रखा है। शाहीन बाग पर जमकर राजनीति भी हो रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी शाहीन बाग को मुद्दा बनाकर राजतीनित दल बयानबाजी कर रहे हैं।
इन सबके बीच बुधवार को शाहीन बाग में धरना स्थल पर उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब एक संदिग्ध महिला को बुर्के में वीडियो बनाते वक्त धरना दे रही महिलाओं ने पकड़ लिया।
@gunjakapoor tried to infiltrate into the protest site wearing a Burkha.
She was identified by the alert women. Legal proceedings will be initiated. Details follow.@deepsealioness @Subytweets @rkarnad @Jamia_JCC @JNUSUofficial @jamewils @prempanicker @sonaliranade pic.twitter.com/VScw50Cz5K
— ପ୍ରିୟଦର୍ଶୀ/प्रियदर्शी/Priyadarshi/ਪ੍ਰਿਯਦਰਸ਼ੀ (@MajChowdhury) February 5, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह महिला बुर्का पहन प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच बैठ उनसे कुछ सवाल-जवाब कर रही थी। महिला की हरकतों पर वहां की कुछ प्रदर्शनकारियों को शक हुआ। लोग उसे घेरकर तलाशी लेने लगे। तलाशी में उसके पास से कैमरा निकला। कैमरा देखते ही वहां हंगामा होने लगा। भीड़ ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस उसे वहां से अपने साथ ले गई। लड़की का नाम गुंजा कपूर बताया जा रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि गुंजा यूट्यूबर है।

सोशल मीडिया में इस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग वीडियो शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि गुंजा कपूर को बुर्का पहन कर शाहीन बाग जाने की जरूरत क्यों पड़ी। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है तभी इस तरह से पहचान छिपा कर लोग शाहीनबाग का माहौल खराब करने आ रहे हैं।
सोशल मीडिया में इस बात की भी कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि गुंजा कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं। दरअसल गुंजा ने नए साल पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। गुंजा ने तब लिखा था- नए साल के मौके पर पीएम मोदी ने मुझे फॉलो किया। ये मेरा नए साल का गिफ्ट है।
बता दें कि पिछले दिनों शाहीन बाग में एक शख्स ने गोली चला दी थी। कपिल गुर्जर नाम के इस शख्स को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल आम आदमी पार्टी का सदस्य है तो वहीं कपिल के परिवार वालों ने इस बात से साफ इनकार किया है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com