VIDEO: शादी में आये बाराती को लेकर बहस, दोनों पक्षों में हंगामा!

VIDEO: शादी में आये बाराती को लेकर बहस, दोनों पक्षों में हंगामा!

तेलंगाना में एक जोड़े की शादी में जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे की वजह से 3 लोग घायल हो गए है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में 29 अक्टूबर 2019 को एक कपल की शादी का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से शादी में आए बाराती को लेकर बहस हो गई।

ये बहस देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। इस दौरान 3 लोगों को गहरी चोटें आई हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

पुलिस ने कहा
सर्किल इंस्पेक्टर शिव राम रेड्डी, ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को फोन पर बताया कि अक्टूबर महीने में अजय की शादी आंध्र प्रदेश की इनद्राजा से तय हुई थी।

इस जोड़े की शादी की तारीख 29 अक्टूबर 2019 रखी गई थी। शादी के दौरान दुल्हन और दूल्हे के परिवारवालों के बीच शादी में आए बारातियों को लेकर बहस हुई। देखते ही यह बहस हाथापाई में बदल गई। दोनों की तरफ से एक दूसरे पर कुर्सियों से भी हमला किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।

आपस में मामले को सुलझाया
उनका कहना है कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। वह दोनों एक साथ रह रहे हैं और किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं करना चाहते हैं। पूरे मामले को उन्होंने खुद सुलझाने की बात कही।

झगड़े का वीडियो वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से जमकर झगड़ा हो रहा है। इसके दोनों पक्षों की तरफ से कुर्सियों भी फेंफी जा रही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں