VIDEO: मुसलमानों को देशद्रोही बताने वाले बीजेपी विधायक को पड़ा महंगा, मिला..?

VIDEO: मुसलमानों को देशद्रोही बताने वाले बीजेपी विधायक को पड़ा महंगा, मिला..?

उत्तराखंड के रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का शनिवार को एक कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर सफाई मांगी है।

साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, वीडियो में विधायक, अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि उन्हें मुसलमानों के समर्थन की जरूरत नहीं है। ठुकराल ने कहा कि वह किसी मुसलमान या मस्जिद के आगे अपना सिर नहीं झुकाते हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि वह रोजा इफ्तार के लिए किसी मुसलमान के घर नहीं जाते हैं। वीडियो में ठुकराल ने मुस्लिमों को ‘देशद्रोही’ बताया। इसके अलावा उन्होंने वीडियो में और भी बातें बोली हैं।

ठुकराल की टिप्पणी से दूरी बनाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान जारी कर विधायक के विचारों को निजी बताया और कहा कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा का विश्वास ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ पर है।’’

भट्ट के निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव अनिल गोयल ने ठुकराल को नोटिस जारी करके उनके आचरण के बारे में सफाई मांगी है। नोटिस में कहा गया है कि अगर ठुकराल एक हफ्ते में स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں