
हरियाणा के असांध सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क के वीडियो पर विवाद हो गया है. विर्क ने जनता को धमकी भरे अंदाज में चेताते हुए कहा है कि आप कोई भी बटन दबाओगे, वोट कमल के फूल को ही जाएगा.
बीजेपी प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो असांध विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान का बताया जा रहा है. इस वीडियो में बख्शीश सिंह न सिर्फ वोटरों को धमकी भरे अंदाज में चेता रहे हैं, बल्कि ये भी कह रहे हैं कि चाहे कोई भी बटन दबा लेना, वोट बीजेपी के खाते में ही जाएगा.
इस वायरल वीडियो में बख्शीश सिंह ने कह रहे हैं, ‘आज अगर आपने गलती की तो 5 साल भुगतोगे. हमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां पर वोट डाली है. अगर कहोगे तो बता भी देंगे.
वर्तमान विधायक तथा भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क : कहीं भी डालो चाहे वोट, जाएगी फ़ुल पर ही। बटन चाहे कोई मर्ज़ी दबा लेना, जाएगा भाजपा को ही। हमने मशीन(EVM) में पुर्जा फ़िट कर रखा है… pic.twitter.com/4oBL9NImIh
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) October 20, 2019
मोदी जी और मनोहर लाल की नजरें बहुत तेज हैं. आप वोट कहीं भी डालना जाएगी फूल को ही. आप कोई भी बटन दबाओगे वोट फूल को ही जाएगी. हमने मशीनों में पुर्जे सेट किए हुए हैं.
‘यानी बीजेपी प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर् क साफ तौर पर लोगों से कह रहे हैं कि उन्होंने ईवीएम (EVM) में ऐसी सेटिंग कर रखी है, जिसके जरिए किसी भी पार्टी को वोट देने के बावजूद वो बीजेपी के खाते में ही जाएगा. हालांकि, इस वायरल वीडियो को बख्शीश सिंह ने गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source