VIDEO: कश्मीरी बहनों को तीन सिख दोस्तों ने सुरक्षित पहुंचाया!

VIDEO: कश्मीरी बहनों को तीन सिख दोस्तों ने सुरक्षित पहुंचाया!

जम्मू- कश्मीर की 32 छात्राओं को सही-सलामत घर पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले सिख समुदाय के तीन दोस्तों की कहानी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रही है. कोई इन्हें 32 छात्राओं के लिए फरिश्ता बता रहा है, तो किसी को फिल्म बजरंगी भाईजान का किरदार याद दिला रहा है, जिसमें सलमान खान (बजरंगी भाईजान) जान को जोखिम में डालकर पाकिस्तान की एक बच्ची को अपने घर पहुंचाते हैं.

सोशल मीडिया ही नहीं कश्मीर में तैनात आर्मी के अफसरों ने भी इन तीन दोस्तों के जज्बे को भी सराहा है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 32 लड़कियां सोशल मीडिया पर कश्मीरियों को लेकर वायरल मैसेज की वजह से खौफजदा थीं.

बुरी तरह डरीं ये लड़कियां किसी भी कीमत पर अपने घर वापस जाना चाहती थीं, लेकिन कश्मीर के हालात ऐसे नहीं थे कि वो वापस लौट पातीं.

ऐसे में एक फेसबुक पोस्ट को पढ़कर इन लड़कियों ने इन लोगों से संपर्क किया. दिल्ली के तीन दोस्त हरमिंदर सिंह अहुलवालिया, अरमीत सिंह और बलजीत सिंह बबलू सिंह आगे आए और उनको सही-सलामत अपने घर पहुंचाया.

साभार- न्यूज़18 हिन्दी

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading