VIDEO: कश्मीरीयों उर्दू में बातचीत कर जायजा लेते नज़र आये डोवाल!

VIDEO: कश्मीरीयों उर्दू में बातचीत कर जायजा लेते नज़र आये डोवाल!

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने अजीत डोभाल के कश्मीरियों के साथ लंच करने पर कहा कि पैसे देकर किसी को भी साथ लाया जा सकता है।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, बुधवार कोबुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शोपियां (कश्मीर) में स्थानीय लोगों के साथ लंच किया। उन्होंने वहां के हालातपर लोगों से बातचीत भी की।केंद्र सरकार ने डोभाल को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने भेजा।

एनएसए डोभाल ने शोपियां में सुरक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस मौके परडीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद थे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, डोभाल ने शोपियां में उस इलाके के लोगों से भी बात की जहां बुरहान वानी को मारा गया था। इसके बाद पत्थरबाजी की घटनाएं भी बढ़ गई थीं।हालांकि यह क्षेत्र अब सामान्य है।

पिछले दिनों घाटी में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से 10 हजार सैनिकों को भेजा था। इसके बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया गया। अब से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश होंगे।

घाटी के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला औरउमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है। जबकिमहबूबा मुफ्ती को हिरासत में लिया गया था। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा मेंफारूख अब्दुल्ला को लेकर कहा था कि उन्हें न गिरफ्तार किया गया है न नजरबंद किया गया है। वे बिल्कुल ठीक हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں